Electric Two Wheeler Sales Report: January 2023

Sales report of Electric Two-Wheeler | इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बिक्री रिपोर्ट

2023 आ गया है और अब हम FY 2022-23 के अंतिम चरण में आ चुके है और यह हमें इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की डेटा(Electric Two Wheeler Sales Report) देखना चाहिए कि यह हमे किस ओर ले जाता है ताकि वाहनों और उनकी लोकप्रियता के बीच स्पष्ट अंतर को हम आसानी से समझ सके। 2022 में, इलेक्ट्रिक वाहनों ने 2021 की तुलना में साल-दर-साल 208 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी।

Top Electric Two-wheeler/Scooter selling company: January 2023 | शीर्ष इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली कंपनी: जनवरी 2023

हमेशा की तरह, ओला इलेक्ट्रिक इस बार भी शीर्ष पे अपना दबदबा बनाये हुए है और इसने सितंबर 2022 से शुरू होने वाले पिछले चार महीनों से इस स्थिति को बनाए रखा है। ओला इलेक्ट्रिक के नीचे, हम टीवीएस मोटर्स देखते हैं, और फिर एथर एनर्जी तीसरे स्थान पर आता है। अब आइए उन आंकड़ों की ओर बढ़ते हैं जो तुलना करेंगे कि इन इलेक्ट्रिक बाइक बनाने वाली कंपनियों ने पिछले महीने और इस महीने में कैसा प्रदर्शन किया है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर/बाइकदिसंबर 2022जनवरी 2023 में बिक्री
OLA Electric ओला17,383 इकाइयां18,270 इकाइयां
TVS Motors/टीवीएस मोटर्स8,720 इकाइयां10,378 इकाइयां
Ather Energy/एथर एनर्जी7,689 इकाइयां9,187 इकाइयां
Hero Electric/हीरो इलेक्ट्रिक8,096 इकाइयां6,457 इकाइयां
Okinawa/ओकिनावा5,280 इकाइयां4,453 इकाइयां
Ampere Electric/एम्पीयर इलेक्ट्रिक4410 इकाइयां4,424 इकाइयां
Bajaj Chetak/बजाज चेतक2,288 इकाइयां2,606 इकाइयां
Kinetic Green/काइनेटिक ग्रीन1,152 इकाइयां1,336 इकाइयां
Okaya/ओकाया1448 इकाइयां1,293 इकाइयां
Pure EV/प्योर ईवी780 इकाइयां726 इकाइयां

Top Electric Bike selling Company: January 2023 | शीर्ष इलेक्ट्रिक बाइक बेचने वाली कंपनी: जनवरी 2023

आप ऊपर वाले चार्ट को देख के अनुमान लगा सकते है कि इस महीने काओं सी कंपनी कितनी इलेक्ट्रिक बाइक बेचीं हैं। हलाकि इस महिनी किसी भी कंपनी के बिक्री रिपोर्ट में को चौकाने वाला आकड़ा सामने नहीं आया हैं।

जनवरी 2023 में कुल 64,203 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री हुई।

टीवीएस मोटर(TVS Motor) अच्छा प्रदर्शन क्यों कर रही है?

TVS मोटर कंपनी iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के शानदार प्रदर्शन के साथ इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पकड़ धीरे धीरे बना रही है, जिसने जनवरी 2023 में अपनी अब तक की सबसे अधिक 12,169 यूनिट की मासिक बिक्री दर्ज करते हुए सबको चौंका दिया है। लेकिन यह सिर्फ हिमशैल का सिरा है, क्योंकि कंपनी अलगे वित्तीय वर्ष में 100,000 ई-स्कूटर बेचने का अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य के आगे बढ़ रही है।

Revolt Motor

Revolt Motor की इलेक्ट्रिक बाइक RV400 ने जनवरी 2023 में कुल 14 EV की बिक्री की जबकि दिसंबर 2022 में 38 RV400 की बिक्री की थी, जो दिसंबर 2022 की तुलना में जनवरी 2023 के महीने में कुल 14 EV बाइक की बिक्री की कमी आयी है। यह Revolt Motor के लिए अच्छा शुरुआत नहीं है क्यों की इसने (-62%) का महीना दर महीना का तथा (-98%) की वर्ष वृद्धि दर्ज किया है।

Tork Motor | टॉर्क मोटर्स

टोर्क मोटर ने इस महीने जाने-माने ब्रांड हीरो इलेक्ट्रिक के सामने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने जनवरी 2023 में 62 बाइक और दिसंबर 2022 में 58 बाइक बेचीं। और ये महीने-दर-महीने (7%) की वृद्धि दर्ज की है।

Electric scooter sales report 2022 | इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री: 2022

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two Wheeler) बाजार में दिसंबर 2022 में 64,348 यूनिट्स की बिक्री हुई जो लगभग 16 % पिछले महीने की तुलना में काम है। मांग में इस गिरावट का श्रेय एक तो ग्राहकों को 2023 तक अपने खरीद निर्णयों को स्थगित करने है है और दूसरा FAME-संबंधित सब्सिडी के निलंबन का है। इस कमी के बावजूद, उद्योग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों का अभी भी महीने में कुल पंजीकरण का 89% हिस्सा है।

हालाँकि, साल-दर-साल बिक्री को देखते हुए, भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में दिसंबर 2021 की तुलना में बिक्री में 150% से अधिक की वृद्धि देखी गई है। CY 2022 के दौरान, कुल Electric Two Wheeler की बिक्री 6,10,832 यूनिट रही जोकि CY 2021 में 1,43,128 units से बहुत बढ़िया है। जो इस वर्ष के दौरान Electric two Wheeler की बिक्री में चार गुना से अधिक की वृद्धि दर्शाता है।

Conclusion | निष्कर्ष

अगर भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार के बाजार पे नजर डाले तो यहाँ दिसंबर 2022 में बिक्री में गिरावट देखी गई, पर समग्र वृद्धि की बात करे तो यह पॉजिटिव रही है। निलंबित सब्सिडी और आपूर्ति पक्ष की बाधाओं जैसी चुनौतियों के बावजूद, उद्योग में शीर्ष खिलाड़ी बाजार पर हावी रहे और विकास को गति देते रहे हैं। 2023 को देखते हुए, यह देखना दिलचस्प होगा कि ये कारक और अन्य कारण भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वहां के बाजार के भविष्य को कैसे आकार देंगे।

Leave a Comment